सहारनपुर: हेमकुंड साहिब जा रहे निहंग सिखों से मारपीट पर सहारनपुर में रोष, गुरु गोविंद सभा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे निहंग सिखों के साथ हुई मारपीट और धार्मिक चिन्हों की बेअदबी के आरोपों को लेकर सहारनपुर के सिख समाज में रोष है। मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में सिख समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है।