डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास नशीली टैबलेट बेचते युवक गिरफ्तार
डोंगरगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन कालकापारा के पास नशीली टैबलेट बेचने के इरादे से घूम रहे 21 वर्षीय युवक सुनील निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 250 निट्राजेपम टैबलेट बरामद हुईं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।