कोंडागांव: केशकाल थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप चोरी का खुलासा किया, आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज रविवार सुबह 11 बजे कोंडागांव पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर 19 अप्रैल को अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गोपाल