जलालाबाद: नेटवर्क की समस्या के चलते ई वेइंग मशीन न चलने से नाराज कोटेदारों ने पूर्ति अधिकारी से जलालाबाद में की शिकायत
तहसील जलालाबाद में सरकार ने कोटेदारों को ऑनलाइन गल्ला वितरण हेतु ई वेइंग मशीनें दी थीं, लेकिन जो सिम दी थीं, उनके नेटवर्क सही न होने के कारण पूरे दिन में 10-15 लोगों को ही राशन का वितरण हो पा रहा था।नाराज कोटेदारों ने पूर्ति अधिकारी से जलालाबाद में शिकायत की, जिसके बाद एयरटेल की सिम उपलब्ध करवाई गई हैं।