सदर: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन निकले, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष श्री संजीव शुक्ला ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला जज ने कहा कि ये प्रचार वाहन आमजन के बीच जाकर राष्ट्रीय लोक