नगड़ी: रांची के नगड़ी उपद्रव मामले में 21 गिरफ्तार, 18 नामजद और पांच सौ अज्ञात पर केस
Nagri, Ranchi | Feb 18, 2024 रांची के नगड़ी में शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान एक धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रविवार को कुल 27 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद इनमें से 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी में प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त कलाम अंसारी शामिल है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों के नाम और पते का पुलिस सत्यापन कर रही।