नगड़ी: चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्र का फूंका पुतला
Nagri, Ranchi | Feb 15, 2024 सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड को लेकर दिये गये गये फैसले पर कांंग्रेस ने जश्न मनाया. मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बॉन्ड पर दिया गया फैसला मोदी के चिर परिचित सपनों पर हथौड़ा बनकर पड़ा है। जिससे कॉरपोरेट घरानों के काले धन को सफेद करने के मोदी के सपने चकनाचूर हो गए हैं।