नगड़ी: हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में टली सुनवाई, गिरफ्तारी और ED की रिमांड को दी है चुनौती
Nagri, Ranchi | Feb 12, 2024 हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से दायर की गई आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अपनी इस याचिका के जरिए जेएमएम नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई को चुनौती दी है। इसके अलावा उन्होंने ED द्वारा उन्हें रिमांड पर लिए जाने को भी चुनौती दी है।