नगड़ी: सीए मुकेश मित्तल को अग्रिम जमानत देने से हाईकोर्ट का इनकार
Nagri, Ranchi | Feb 16, 2024 मनी लाउंड्रिंग के आरोपी निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम मामले से जुड़े सीए मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी। दो फरवरी को याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। मुकेश मित्तल पर वीरेंद्र राम की काली कमाई का लगभग 14 करोड़ रुपए सफेद करने का आरोप है। इसके एवज में उसे मोटी रकम कमीशन के रूप में मिलती थी।