नगड़ी: नगड़ी में सांप्रदायिक हिंसा, शोभायात्रा पर पथराव के बाद जमकर हुआ बवाल; धारा 144 लागू
Nagri, Ranchi | Feb 17, 2024 नगड़ी के मेन रोड में प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे भी चले। दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। देर रात इलाके में धारा 144 लागू।