नगड़ी: अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड पर स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास विफल, पिस्टल छोड़कर भागे अपराधी
Nagri, Ranchi | Feb 14, 2024 ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास विफल होने पर अपराधी पिस्टल छोड़कर भाग गए। यह घटना बुधवार की दोपहर जिले के पुंदाग ओपी क्षेत्र अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड पर स्थित रिलायंस फ्रेश के पास हुई है। जहां गोल्ड प्लाजा नाम के ज्वेलरी दुकान में लूटने की नियत से दो अपराधी अंदर घुसे। हालांकि दुकानदार और स्टाफ के द्वारा इसका विरोध किया गया। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए।