प० सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने बुधवार को उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जिले के किसानों को कृषि कार्य हेतु जार में डीजल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को काफी परेशानी होगी।