भरथना: कुतुबपुर गांव में अचानक खेत में धंस गई जमीन,10 फीट गहरा गड्ढा बना
भरथना तहसील क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में गुरुवार को अचानक राकेश बाबू यादव नाम के किसान के खेत में खड़ी धान की फसल में जमीन धंस गई ।खेत में मौजूद फसल दफन हो गई।जमीन धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। जमीन धंसने से गांव में हङकम्प मच गया। देखने के लिए ग्रामीण आए क्यो धंस गयी जमीन। किसान ने ट्यूबवेल से पानी गड्ढा में भरा। जिससे और जमीन धंस रही है।