भरथना: पिलखर से भीषण सङक हादसे में एक कार ट्रक में घुसी,1महिला समेत चार लोगों की मौत, महिला व 2बच्चे घायल,कार के उङे परखच्चे
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलखर से मंगलवार सुबह की भोर भीषण सङक हादसा हो गया। जिसमे एक कार पीछे से ट्रक में घुस गयी। कार में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि एक महिला व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अनन-फनन में अस्पताल पहुंचाया गया।