भरथना: मानिकपुर मोङ से अमूल ङेयरी की पिकअप का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी,चालक बचा बाल बाल
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोङ से गुरुवार सुबह कीभोर करीब 4:00 बजे अमूल ङेयरी की एक पिकअप का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर बीचों बीच पलट गयी । पिकअप कानपुर से अमूल डेयरी से दूध दही छाछ लेकर इटावा की ओर आ रही थी। हादसा के बाद पुलिस ने पहुंचकर पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक बाल बालबचा। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।