भरथना: नगला नगरु वार्ड नंबर 13 में बारिश से सड़क कीचड़ में हुई तब्दील, लोगों ने किया प्रदर्शन
भरथना नगर पालिका वार्ड नंबर 13 नगला नगरू में कीचड़ भरी सड़क से निकलने को लोग मजबूर होना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग की हालत बदतर हो गई है। जिस पर अब बारिश के कारण कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। कहीं-कहीं तो घुटनों-घुटनों पानी भरा और कीचड़ नजर आता है। आवाजाही के लिए मुख्य मार्ग पर का रास्ता कीचड़ में तब्दील है। लोगों ने प्रदर्शन किया। सङक बनवाने की मांग की।