बगोदर: चौधरीबांध में नव दिवसीय महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
बगोदर प्रखंड के चौधरीबांध में नव निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय महायज्ञ गुरुवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया।कलश यज्ञ मंडप से निकलकर पूरे गांव भ्रमण करते हुए बेको भंडारटोला उतरवानी सतीदाह नाला पहुचां,जहां यज्ञ आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा कलश में जल भरा गया।जिसके पुना यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया।