आंवला: आंवला के भमोरा में किसान की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते भीमपुर गांव में हुई वारदात, एक घायल
Aonla, Bareilly | Apr 18, 2026 आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र स्थित भीमपुर गांव में शनिवार सुबह छह बजे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।