करछना: नैनी में मार्ग के बगल किए गए अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम विभाग की टीम ने की कार्रवाई
बृहस्पतिवार को नगर निगम प्रयागराज की टीम ने नैनी के शंकर ढाल से लेकर सरगम के बीच मार्ग के बगल किए गए अवध अतिक्रमण पर कार्यवाही किया। इस दौरान कई दुकानों को जेसीबी मशीन से तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया। नगर निगम की इस कार्यवाही को देख पटरी दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही।