गिरिडीह: सिहोडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गमतरीया गांव के 2 युवक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। गुरुवार को 4 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।जानकारी के अनुसार कृष्ण यादव और सुधीर कुमार बाइक से किसी काम से गिरिडीह शहर आया था। काम निपटाकर वापस घर लौटते के दौरान सिहोडीह आम बागान के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।