गया टाउन सीडी ब्लॉक: समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जयंती पर गया भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर गया भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धा के साथ उनका स्मरण किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।