नवाबगंज: बाराबंकी में परिवार पर जानलेवा हमला, पुराने मुकदमे में सुलह से इनकार पर की गई मारपीट
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के सादामऊ गांव में पुराने मुकदमे में सुलह से इनकार करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। दबंग विपक्षियों ने लाठी-डंडों और हंसिया से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रदीप यादव जब अपने घर लौट रहे थे।