सुनेल: जौनपुरा चौराहे पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए एक तस्कर गिरफ्तार,390 ग्राम अवैध अफीम बरामद
Sunel, Jhalawar | Jun 15, 2024 सुनेल पुलिस ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी विष्णु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जौनपुरा चौराहे पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए खेरिया निवासी राहुल के कब्जे से 390 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।