दतिया नगर: हनुमान जयंती पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह हुई हनुमान जी की भव्य आरती
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में गुरुवार सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह लगभग 6 बजे सनई स्थित रामलला मंदिर में विराजमान दिव्य हनुमान जी की भव्य आरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “हनुमा