गुन्नौर: इसमपुर डांडा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो बच्चे डूब गए, एक की मौत, दूसरे को सुरक्षित निकाला गया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदरौली निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी मीरा देवी अपने बेटे यश उम्र 10 वर्ष और अपने छोटे भाई अमित कुमार के बेटे माधव उम्र 11 वर्ष के साथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा स्नान करने के लिए इसमपुर डांडा गंगा घाट पर पहुंचे थे।गंगा स्नान करने के दौरान माधव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा ।