रायबरेली: गोठांव ग्राम स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने एक दर्जन से अधिक घंटे की चोरी, मंदिर के प्रबंधक ने थाने में दी तहरीर
भदोखर थानाक्षेत्र के गोठांव ग्राम के ,हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।यहां मंदिर के अंदर बंधे एक दर्जन से अधिक घंटे चुरा ले गए,घटना की जानकारी पर पहुंची,भदोखर थाने की पुलिस मामले की जाच पड़ताल में जुट गई है।थाना अध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि,तहरीर प्राप्त हो चुकी है।और मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।