सुल्तानपुर: सांसद राम भुआल निषाद के विरुद्ध मेनका गांधी की रिट पर सुनवाई कल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी की प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर सांसद राम भुआल निषाद के विरुद्ध पूर्व सांसद मेनका गांधी ने हाइकोर्ट में रिट किया है। सोमवार को इस पर सुनवाई होना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राम भुआल पर बारह मामले दर्ज हैं और उन्होंने शपथ पत्र में केवल आठ का उल्लेख किया है। इस बाबत भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने मीडिया को रविवार को जानकारी दी है।