सुल्तानपुर: जिले में एसपी ने 7 थानेदारों का किया तबादला
सुल्तानपुर में एसपी सोमेन वर्मा की तबादला एक्सप्रेस ट्रेन चली है। यहां गोसाईंगंज एसओ धीरज कुमार को बंधुआकला भेजा गया है। जयसिंहपुर से प्रेमचंद्र सिंह को गोसाईंगंज, बंधुआकला से अनिरुद्ध सिंह को जयसिंहपुर, दोस्तपुर से राम आशीष उपाध्याय को धनपतगंज, पंडित त्रिपाठी को धनपतगंज से दोस्तपुर, ज्ञानचंद्र शुक्ला को धम्मौर और तरुण पटेल को मोतिगरपुर भेजा गया है।