सुल्तानपुर: सीडीओ अंकुर कौशिक के प्रयास से विकास भवन की टूटी छतों और शौचालय का होगा कायाकल्प
CDO अंकुर कौशिक ने जिले के विकास भवन की टूटी और मरम्मत योग्य छत की मरम्मत कराए जाने और शौचालय की मरम्मत हेतु शासन से मांग कर रहे थे।जिस पर शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए 15 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान की गई है जल्द ही PWD विभाग द्वारा जर्जर छतों और शौचालय को ठीक कराया जाएगा।अंकुर कौशिक ने जबसे चार्ज संभाला है तबसे उनका विकास भवन को चमकाने का प्रयास जारी है।