जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनैका से गाड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे लगभग बताया कि फरयादी शिवेंद्र कुमार मिश्रा निवासी बिनैका ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह अपनी मोटर सायकल घर के बाहर खड़ा किया था, जहां से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।