सांगानेर: जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए ₹10,000 के इनामी बदमाश को पकड़ा
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए ₹10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जवाहर सर्किल थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जवाहर सर्किल थाना अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि लगातार थाना क्षेत्र में बढ़ती वारदातों के बाद कार्रवाई की गई।