सांगानेर: जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने आतिश मार्केट से एक आरोपी को पकड़ा, बरामद हुए तीन देसी कट्टे
जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही मानसरोवर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई मानसरोवर थाना अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के आतिश मार्केट में मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश देसी कट्टे लेकर घूम रहा है। उसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई।