सांगानेर: अशोक नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में राहगीरों के मोबाइल छीनने वाले शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर की अशोक नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के मोबाइल छीनने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही अशोक नगर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। अशोक नगर थाना अधिकारी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।