ग्वालियर गिर्द: प्रधान आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, फोन पर हुई थी लंबी बातचीत
सेकंड बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलदीप अनुरागी ने अपनी सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है।कुलदीप अनुरागी गार्ड की ड्यूटी में थे। उनकी फोन पर किसी से बात भी हुई थी, इसी बीच उन्होंने अपनी सरकारी बंदूक से सीने में गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बटालियन में गोली चलने से हड़कंप मच गया।