भभुआ: सकरी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 22, 2025 सकरी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आज रविवार को 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे एंबुलेंस चालक ने बताया कि सकरी मोड़ के पास ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भी जुड़ गई। घायल युवक को कुदरा से सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए लाया गया है।