मुरैना नगर: मुरैना शहर में 200वीं फुले जयंती जनआंदोलन बनी, भव्य शोभायात्रा में उमड़ी हजारों की भीड़, फूलों से हुआ स्वागत
मुरैना शहर में महात्मा ज्योतिबाराव फुले की 200वीं जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया,जिसमें कुशवाह समाज के हजारों लोग शामिल हुए।शोभायात्रा सर्किट हाउस से शुरू होकर बैरियल चौराहा, एमएस रोड से होती हुई शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई टाउन हॉल पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड-बाजे, झांकियों और जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।