मंझनपुर: जजौली में शादी की खुशियां बनीं खौफ का मंजर, डांस के बीच ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग से मचा हड़कंप
जजौली गांव में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब डीजे पर डांस के दौरान कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल भय में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात में डीजे की धुन पर लोग झूम रहे थे, तभी कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी।