नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड संख्या चार केशोपुर में एक महिला ने सभासद और उनके सहयोगियों पर घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की देर शाम उनके घर के पास रहने वाले एक युवक ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।