उदवंत नगर: काली मंदिर उदवंतनगर के प्रांगण में उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दे लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ का हुआ सम्मापन्न
काली माता मंदिर उदवंतनगर सहित अन्य स्थानों पर छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ का सम्मापन्न हुआ। महापर्व की शुरुआत व्रतियों ने नहाय खाए के साथ 12 अप्रैल को शुरुआत किया था। इस पर्व में शुद्धता का काफी महत्व है। पर्व के करने से लोगो को यश कृति एवम वैभव की प्राप्ति होती है।