उदवंत नगर: बेलाउर सूर्य मंदिर में व्रतियों ने छठ व्रत के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दे पूजा अर्चना किया
लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने बेलाउर सूर्य मंदिर स्थित तलाब में डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। जिसको लेकर बेलाउर सूर्य मंदिर प्रांगण में सुबह से व्रतियों का हुजूम उमड़ पड़ा।सूर्य मंदिर में चैती छठ पर भोजपुर सहित अन्य दूसरे जिले से भी व्रती मनोकामना पूरा होने पर व्रत करने को आती है।