उदवंत नगर: लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ के दूसरे दिन बेलाउर में व्रतियों ने सूर्य देव की पूजा अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया
बेलाउर सूर्य मंदिर के प्रांगण में व्रतियों ने चैती छठ के दूसरे दिन छठी माता व सूर्य देव की पूजा अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। बेलाउर सूर्य मंदिर के प्रांगण में छठ व्रती नहाय खाय से ही मंदिर में पहुच चुकी है। सूर्य देव की आराधना में जुट गई है। चार दिवसीय इस महान पर्व का सम्मापन्न व्रती 15 अप्रैल को उगते हुए, सूर्य देव को अर्घ्य देकर करेंगी।