उदवंत नगर: बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर में व्रतियों ने नहाय खाय के साथ की लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत
भोजपुर जिले में लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ को लेकर धूम है। इस चार दिवसीय पर्व को लेकर व्रती बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर में पहुच नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ की शुरुआत की इस पर्व को लेकर बिहारियों में धूम रहती है। साल में दो बार इस पर्व को श्रद्धालु करते है। यह पर्व शुद्धता की मिसाल है। पर्व को करने से छठी माता हर मुराद पूरी करती है।