उदवंत नगर: केंद्रीय विद्यालय जीरो माइल आरा में चलाया गया मृदा स्वास्थ्य व उर्वरकता जागरूकता कार्यक्रम
केंद्रीय विद्यालय आरा में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत छात्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला भोजपुर के अंशु राधे एंडी रसायन ने बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा किया तथा बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरकता जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को मिट्टी जांच से प्राप्त होने वाले जानकारियां दी गई।