हुज़ूर: पॉलिटेक्निक चौराहे पर मोबाइल टावर पर चढ़ा नशे में धुत एक युवक, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से नीचे उतारा
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2025 भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर कमल यादव नामक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना शाम करीब 6:15 बजे की है। युवक को टावर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और नगरनिगम को सूचना दी। करीब 15 मिनट तक युवक टावर पर चढ़ा रहा। मौके पर नगर निगम, पुलिस की टीमें पहुंची और क्रेन की मदद से युवक को नीचे उतारा|