हुज़ूर: संस्कृति बचाओ मंच ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ तात्याटोपेनगर थाने में मामला दर्ज करने की मांग की
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2025 भोपाल में मंगलवार को संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में तात्या टोपे नगर थाने में रणवीर इलाहाबादिया एवं समय रैना के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया| संस्कृति बचाओ मंच ने यह मांग की है कि स्टैंडिंग कॉमेडी के नाम पर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना ने जिस प्रकार का वीडियो वायरल किया है वह घोर आपत्तिजनक है|