हुज़ूर: भोपाल RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को ED ने 7 दिन की रिमांड पर लिया
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2025 आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को कोर्ट ने मंगलवार को ईडी को 17 फरवरी तक रिमांड पर सौप दिया| अब ईडी तीनों से मेंडोरी के जंगल से कार में मिले 52 किलो सोना, 11 करोड़ रुपए कैश समेत अन्य करोड़ो रुपए की संपत्ति के मामले में पूछताछ करेगी।