तिलहर: निगोही के पचदेवरा गांव के पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कूड़ा हटवाने की मांग की
दरअसल निगोही थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव का रहने वाला रवि कुमार आज तिलहर तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। यहां उसने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर घर के बाहर पड़ रहे कूड़े को हटवाने की मांग की है। उसने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर के सामने ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है।