सिरदला: नवरात्रि की नवमी पर मूर्तिया गांव में मातम, आकाशीय बिजली से दो की मौत, दर्जनभर घायल
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के मूर्तिया गांव में नवरात्रि की नवमी का दिन मातम में बदल गया। बुधवार शाम सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धा के साथ जमुगाय नदी में कलश विसर्जन कर रहे थे। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी मां दुर्गा की जयकारा लगा रहे थे कि अचानक तेज गर्जन और बारिश के बीच आकाशीय बिजली भीड़ पर गिर गई। 8 pm