सिरदला: मुखिया लखी नारायण गुप्ता बने इंसानियत की मिसाल, सड़क हादसे में घायल तीन लोगों की बचाई जान
गुरुवार रात्रि 9 बजे । गया–रजौली एसएच-70 पर नुंगरिया चरघरवा मोड़ पर विजया दशमी के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग सड़क पर लहूलुहान होकर तड़प रहे थे। सड़क से दर्जनों वाहन गुजरे, सैकड़ों लोग मेला देखने की जल्दी में निकल गए, लेकिन किसी ने भी उनकी ओर आंख उठाकर नहीं देखा। घायलों की कराहट सुनकर भी लोग चुपचाप निकलते रहे।