मंझनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कौशाम्बी पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय पर किया गया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
कौशाम्बी जिले में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत कौशाम्बी पुलिस लाइन, मंझनपुर पुलिस कार्यालय व समस्त थानों व चौकियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपणकार्यक्रम किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने वे लिए कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया है।